विकसित भारत संकल्प यात्रा, केंन्द्र सरकार की योजनाओं के तहत आमजन को किया गया लाभान्वित
बारां, 22 जनवरी। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को ब्लॉक शाहबाद में ग्राम पंचायत औगाड़ और आगर, ब्लॉक अटरू में ग्राम पंचायत ननावता और कटावर, ब्लॉक छीपाबडौद में ग्राम पंचायत खेडला जागीर और रांई एवं ब्लॉक मांगरोल में ग्राम पंचायत तिसाया और शाहपूरा में आयोजित किए गए।
23 जनवरी को यहां आयोजित होगें शिविर
विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी कृष्णा शुक्ला ने बताया कि जिले में 23 जनवरी को ब्लॉक शाहबाद में ग्राम पंचायत देवरी और भोयल, ब्लॉक अटरू में ग्राम पंचायत सकतपुर और रीछन्दा, ब्लॉक छीपाबडौद में ग्राम पंचायत मोखमपुरा और अमलावदाआली एवं ब्लॉक मांगरोल में ग्राम पंचायत जलोदा तेजाजी और किशनपुरा में आयोजित किए जाएंगे।