न्याय की गुहार की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को दिया परिवाद

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

जमीनी विवाद को लेकर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला

ग्राम आमली जिला बूंदी निवासी बंसीलाल ने बताया कि उसके पिता को पिछले दिनों धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया था जिसका इलाज राजकीय सामान्य चिकित्सालय बूंदी में चल रहा है न्याय की गुहार की मांग करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद दिया जिसमें बताया कि उसके पिता गोमदा मीणा आयु 65 वर्ष ग्राम आमली तहसील बूंदी जिला बूंदी दिनांक 24 अक्टूबर 2021 को अपने खेत में स्थित मकान के छपरा में सो रहे थे रात्रि करीब 10:30 बजे देवराज मीणा पुत्र मथुरा, सुरजी पत्नी मथुरा, देवराज पत्नी दल्लू राजवीर पुत्र मथुरा दो अन्य व्यक्ति मुंह के काला कपड़ा बांध कर धारदार हथियारों से उसके पिता पर ताबड़तोड़ वार किया जिससे पिता गोमदा के दोनों पैर व एक हाथ कट गया सिर में गंभीर चोटें आई पिता के चिल्लाने के बाद पास के कालू पुत्र बालू शंकर पुत्र कल्याण मुकेश पुत्र रामलाल तुरंत बूंदी अस्पताल में लाए उक्त हमलावरों से करीब 19 20 वर्षों से गोमदा के परिवार के साथ बार-बार घटना करके परेशान करते आए हैं परिवार गत चार-पांच महीने से अपनी जान बचाकर अपने मूल गांव आमली को छोड़कर ग्राम नमाना में निवास कर रहा है गोमदा की परिवार की कृषि भूमि ग्राम आमली थाना नमाना तहसील बूंदी जिला बूंदी में स्थित है उक्त लोगों द्वारा कृषि भूमि को छीन ने की प्रयास से बार-बार घटनाएं की जा रही है न्याय की मांग के साथ पुलिस अधीक्षक को परिवाद पेश किया तथा पुलिस कार्यवाही में शिथिलता बरत रहे पुलिस कर्मियों से उचित कार्रवाई करवाएं मुलाजिमों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई |