jaipur राजस्थान में 18 एवं 19 जून को आयोजित की गई बेसिक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर भर्ती परीक्षा में के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बोर्ड पर अंतिम आंसर की में सवालों के जबाव बदलने के मामले पर कर्मचारी चयन बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व अन्य से जबाव मांगा है। याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने बताया मॉडल आंसर की में सही उत्तर जांचकर अंतिम उत्तर कुंजी में कुछ सवालों के जवाब बदल दिए गये।
दरअसल बेसिक कंप्यूटर भर्ती परीक्षा का परिणाम अगस्त महिने के अंतिम सप्ताह में जारी किया गया था। प्रथम आंसर की जारी करने के बाद बोर्ड ने छात्रों से आपत्तियां मांगी थी। बोर्ड ने आपत्तियों का निस्तारण करते हुए परिणाम जारी किया। अंतिम आंसर की में द्वितीय प्रश्न पत्र में 7 सवालों के जबाव बदल दिये गये वहीं 4 प्रश्नों का डीलीट कर दिया गया।
गौरतबल है की बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा में 9862 पदों पर भर्ती होनी थी। न्यूनतम कट ऑफ लेवल 40% के अनुसार 7069 अभ्यर्थी ही पास हुए। जिसके चलते 2793 पद रिक्त रह गए। ऐसे में अभ्यर्थी न्यूनमत पासिंग माकर््स में शिथिलता देकर संपूर्ण पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। इस संबध में अभ्यर्थियों ने मंगलवार को बेरोजगार संघ अध्यक्ष उपेन यादव के साथ धरना प्रदर्शन भी किया था। और शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला को भी ज्ञापन सौंपा गया था। मंत्री ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है।