कम्प्यूटर आरएस-सीआईटी की परीक्षा 15 अक्टूबर को  

शाहपुरा न्यूज -  वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा के द्वारा 15 अक्टूबर को कम्प्यूटर कोर्स आरएस-सीआईटी की परीक्षा आयोजित होगी। सिस्टम इन्फोटेक के निदेशक हरि नारायण सैनी ने बताया कि 15 अक्टूबर को कम्प्यूटर कोर्स की आरआरएस-सीआईटी की परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा पूर्व में एक अक्टूबर को आयोजित होने वाली थी जो यूनिवर्सिटी के द्वारा स्थगित कर दी गई थी।