सेवर थानाधिकारी सुनील गुप्ता की माँ के निधन पर शोक संवेदना व श्रद्धांजलि
भरतपुर, शहर कोतवाली भरतपुर सी एल जी सदस्यों की ओर से शनिवार को ठण्डी सड़क स्थित सैनानी हाउस पर शोक व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया , जिसमें सेवर थानाधिकारी सुनील गुप्ता की माँ श्री मती रामप्यारी देवी नाटाणी के शुक्रवार को जयपुर में निधन होने पर उन्हें शोक संवेदना व श्रद्धांजलि अर्पित की।
वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी । इस मौके पर सी एल जी सदस्य राकेश शर्मा पत्रकार की अध्यक्षता में शांतिपाठ व श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और दिवंगत आत्मा कै व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए सी एल जी सदस्यों ने कहा कि स्नेह और सदभाव से लबरेज रहने वाली माँ श्रीमती रामप्यारी देवी नाटाणी कुशल समाजसेवी मिलनसार स्वभाव व भृदुभाषी थी उन्हे हमेशा याद किया जाएगा भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा दिवंगत आत्मा के घर परिवार आत्मीयजनों के दुख को सहने की मजबूती प्रदान करे।
सी एल जी सदस्य इस दुख की घडी में उनके साथ है । इस मौके । पर सी एल जी सदस्य राकेश शर्मा पत्रकार, चन्द्र प्रकाश गोयल एडवोकेट, मनीष शर्मा भाडौर, रेणुदीप गौड, राधे श्याम गुप्ता, डा. सुरेन्द्र सारस्वत, दिनेश डीगिया, सुरेश चन्द्र शर्मा, कैलाश बाबू गौतम आदि ने शोक संवेदना व श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने विचार रखे ।