जयपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के "यूपी-टाइप" टिप्पणी को लेकर कांग्रेस बीजेपी और वित्त मंत्री पर पूरी तहर हमलावर हो गई है। यहा तक की कांग्रेस ने इस टिप्पणी के बाद यूपी में मेरा यूपी मेरा अभिमान नाम से कैंपने भी शुरू कर दिया हैं। वित्त मंत्री की इस टिप्प्ण को अब कांग्रेस ने चुनाी मुद्दा भी बना लिया है। कांग्रेस ने कहा कि वित मंत्री ने यूपी की जनता का अपमान किया है उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
दरअसल विवाद तब शुरू हुआ जब बजट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कल वित्त मंत्री ने बजट पेश किया जिसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने एक "शून्य-राशि बजट" दिया है जिसमें मध्यम वर्ग, किसानों और गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है।
राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, "हमारे देश में चारों ओर निराशा है, हमारे युवाओं का कोई भविष्य नहीं है और एक बार फिर मोदी सरकार का बजट इस दर्दनाक वास्तविकता को पूरी तरह से नजरअंदाज करता है।
राहुल गांधी ने ट्विटर के माध्यम से भी बीजेपी पर प्रहार किया और लिखा, वेतनभोगी वर्ग, मध्यम वर्ग, गरीब और वंचित, युवा, किसान और MSMEs (sic) के लिए कुछ भी नहीं।"
राहुल गांधी के बयानों पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "शायद, राहुल गांधी को बजट समझ में नहीं आया, जो कि भविष्य है"।
वहीं राहुल गांधी पर चौधरी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, "मुझे लगता है कि पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश की तरह ("यूपी-टाइप") ही राहुल गांधी को जबाव दिया है। उन्होंने कहा कि यह जबाव उस सांसद के लिए अच्छा है जो यूपी से भाग गया है। वित्त मंत्री ने कहा, "मैं चाहता हूं कि सबसे पुराने राजनीतिक दल के नेता के रूप में, राहुल गांधी को समझना चाहिए कि क्या कहा जा रहा है," उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा सरकार पर टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस शासित राज्यों में कुछ करना चाहिए।