अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में "पारदर्शिता, निष्पक्षता की मांग पर कांग्रेस ने आंतरिक चुनाव नियमों में बदलाव किया

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होने वाला है। 24 से 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। चुनाव से पहले पार्टी के 5 वरिष्ठ नेताओं ने मतदान प्रक्रिया में "पारदर्शिता, निष्पक्षता बनाये रखने के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव करने की मांग रखी जिस पर कांग्रेस ने सहमति दे दी है।

कांग्रेस पार्टी ने शशि थरूर, कार्ति चिदंबरम और मनीष तिवारी सहित पांच सांसदों द्वारा चुनाव प्रक्रिया में "पारदर्शिता, निष्पक्षता" की मांग करते केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मदुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखा।
पत्र पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा है कि जो कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करना चाहता है,चुनाव से पहले वह निर्वाचक मंडल बनाने वाले सभी 9,000 प्रतिनिधियों की सूची देख सकेगा। यह सूची 20 सितंबर से पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के कार्यालय में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा है कि जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे अपने राज्य के 10 प्रतिनिधियों के नाम राज्य कांग्रेस कार्यालय में देख सकते हैं।

उन्होंने सांसदों को लिखे एक पत्र में कहा कि एक बार नामांकन पर हस्ताक्षर कर मुख्य रिटर्निंग अधिकारी को सौंप दिए जाने के बाद, उन्हें प्रतिनिधियों की पूरी सूची मिल जाएगी। साथ ही बताया की यदि कोई विभिन्न राज्यों के दस समर्थकों से नामांकन प्राप्त करना चाहता है, तो सभी 9000+ प्रतिनिधियों की सूची एआईसीसी, दिल्ली में मेरे कार्यालय में 20 सितंबर (सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे) तक 24 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करने से पहले उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा, "वे आ सकते हैं और सूची से अपने 10 समर्थकों (प्रतिनिधियों) को चुन सकते हैं और नामांकन के लिए उनके (प्रतिनिधि) हस्ताक्षर प्राप्त कर सकते हैं," उन्होंने कहा।