कांग्रेस आलाकमान ने गहलोत को दी क्लीन चिट, धारीवाल सहित तीन मंत्रियों के खिलाफ कार्यवाही संभव

जयपुर। राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम में आज एक और नया मोड आया जब पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में अशोक गहलोत को क्लिीन चिट दे दी गयी। आॅब्जर्वर के तौर पर राजस्थान आये अजय माकन और मल्लिकार्जुन खडगे ने आज राजस्थान के पूरे सियसी घटनाक्रम की लिखित रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपी। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद आलाकमान ने मुख्यमंत्री अशोक को इस घटना में किसी भी तरह से सम्मलित होने से इंकार कर दिया गया।
सूत्रों की माने तो राजस्थान में जो घटनाक्रम हुआ था उसके के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने अशोक गहलोत को जिम्मेदार नहीं माना वहीं रिपोर्ट में तीन मंत्रियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की गई है। सूत्रों के मुताबिक जलदाय मंत्री महेश जोशी, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल और प्रतापसिंह खाचरियावास पर कार्यवाही कर सकती है।

बता दें कि अशोक गहलोत को क्लीन चिट मिलने के बाद अब अशोक गहलोत कांग्रेस प्रमुख की रेस में फिर से शामिल हो गये हैं। वहीं राजस्थान अपने फैसले को सही बनाये रखते हुए सचिन पायलट को फिर से मुख्यमंत्री बना सकते हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान में अगला सीएम कौन होगा इसके लिए विधायकों से राय लेने आये आॅब्जवर्स को राजस्थान बेरंग लौटना पडा था। क्योंकि गहलोत गुट के विधायकों ने बगाबत कर दी और सचिन पायलट को सीएम स्वीकार के फैसले को कतई अस्वीकार कर दिया। गहलोत गुट के विधायकों ने सीएमआर में होने वाली बैठक में भाग लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद प्रभारी अजय माकन ने इस पूरी तरह अनुशासनात्मक बताया और सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपनी की बात कही थी।