कांग्रेस आलाकमान ने जारी किया फरमान, नेता बयानबाजी नहीं करें अन्यथा होगी कार्रवाई

जयपुर। राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस आलाकमान ने आज कांग्रेस नेताओं के लिए नई गाइडलाइन जारी की है जिसमें किसी भी नेता को कांग्रेस के दूसरे नेता के खिलाफ बयानबाजी नहीं करने की हिदयात दी है। गाइडलाइन में कहा गया है कि कोई भी कांग्रेस नेता पार्टी के अदरूनी मामलों पर टिप्पणी नहीं करेंगे। इसके अलावा पार्टी के नेता एक दूसरे पर टिप्पणी भी नहीं करेंगे। अगर कोई भी नेता ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसे पार्टी के संविधान के अनुसार कठोर अनुशानात्मक दंड दिया जायेगा।
बता दें कि राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के समर्थकों ने एक दूसरी पर बयानबाजी शुरू कर दी। गहलोत गुट के विधाकय राजेंद्र राठौड और संसदीय मंत्री शांति धारीवाला ने सचिन पायलट को गद्दार करार दे दिया। वहीं, पायलट के समर्थकों ने शांति धारीवाल और महेश जोशी को सबसे बडा गद्दार बता दिया। इस पूरे मामले के बाद आज अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपद पहुंचे। सोनिया से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद को अध्यक्ष चुनाव से बहार करने का फैसला सुनाया। और उन्होनें
राजस्थान में जो भी घटनाक्रम हुआ उस पर माफी मांगते हुए कहा में एक लाइन का प्रस्ताव पारित नहीं करवा सका उससे आहत हूं और ऐसे माहौल में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लडूंगा।