Rajasthan उपचुनाव की तैयारीयों में जुटी कांग्रेस, उदयपुर का दौरा करेंगे सीएम गहलोत

जयपुर। प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी ने राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री अशाोक गहलोत ने उपचुनाव को जीतने के लिए रणनीतियां बनाना शुरू कर दीया है। बता दें कि प्रदेश में वल्लभनगर और धारियावाड़ निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपचुनाव होने हैं। वल्लभनगर विधानसभा सीट कांग्रेस के विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के निधन के बाद और धारियावाड़ विधानसभा सीट भाजपा के गौतम लाल ​मीणा के निधन के बाद खाली हो गई थी। इन्हीं सीटों के लिए प्रदेश में उपचुनाव होने वाले हैं।

उपचुनावों की तैयारी करने और रणनीति बनाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सीएमआर में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें पीसीसी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, प्रमोद जैन भाया, उदयलाल अंजना, अर्जुन बामनिया, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौर, दयाराम परमार जैसे वरिष्ठ नेता शामिल थे। इस बैठक में पायलट दल का कोई भी विधायक नजर नहीं आया।

बैठक लगभग एक घंटे तक चली ​जिसमें तय हुआ की पार्टी के वरिष्ठ मंत्री विधानसभी क्षेत्रों का दौरा करेंगे। और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वोट जुटाने के लिए माहौल बनायेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अगले महिने के पहले सप्ताह में उदयपुर का दौरा करेंगे। कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी उपचुनावों में देखने को मिलेगी या नहीं बात का पता भी चल सकेगा। उपचुनावों में पार्टी के प्रचार के लिए पायलट ग्रुप के कितने नेताओं का सहारा लिया जायेगा यह देखने वाली बात होगी। हालांकि प्रदेशाध्य गोविंद सिंह डोटासारा पहले ही बयान दे चुके हैं कि उपचुनाव कांग्रेस पार्टी पहले की तरह एक होकर लडेगी।