कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ’राष्ट्रपत्नि’ कहा, बीजेपी हुई हमलावार

जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी जिससे बीजेपी ने कांग्रेस का निशाना साधा है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया से माफी मांगने के लिए कहा है।
कांग्रेस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नीचा दिखाने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की। दरअसल उनकी पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सुश्री मुर्मू को ’राष्ट्रपत्नि’ कहा था।

केंद्रिय मंत्री स्ृमती ईरानी ने सोनिया गांधी पर तीखा हमला करते हुए उनसे माफी की मांग की। उन्होंने कहा सोनिया गांधी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर एक महिला के अपमान को मंजूरी दी। नाराज़ ईरानी ने सोनिया गांधी को आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी और महिला विरोधी भी कहा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में आज संसद परिसर में इस मामल को लेकर बीजेपी के कई सांसदों ने तख्तियों के साथ टिप्पणी का विरोध किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे यौन शोषण कहा और मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी की ओर से माफी मांगें।

वित्त मंत्री ने लोकसभा में कहा, मैं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष से माफी की मांग करती हूं जो खुद एक महिला हैं उन्होंने अपने नेता को ऐसा बोलने दिया। सोनिया गांधी को देश के सामने आना चाहिए और राष्ट्रपति का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

वहीं, अधीर रंजन चौधरी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह केवल जुबान की फिसलन थी और भाजपा एक तिल से एक पहाड़ बना रही है। उन्होंने भाजपा पर मंहगाई, जीएसटी, अग्निपथ योजना, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चाओं से ध्यान हटाने का आरोप लगाया। वहीं, इस पूरे मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि चौधरी पहले ही माफी मांग चुके हैं।