संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
कांग्रेस नेता अमित धारीवाल को बग्गी में बैठाकर ढोल नगाड़ों से किया स्वागत, नदी पार क्षेत्र में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 337 यूनिट रक्तदान हुआ ।
नेता अमित धारीवाल के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को नदी पार क्षेत्र में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल सुवालका के नेतृत्व में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । नाला रोड स्थित संत तुकाराम समुदायिक भवन में कांग्रेस नेता अमित धारीवाल को रक्तदान स्थल तक बग्गी में बिठाकर जुलूस के रूप में लाया गया । जहा 51 किलो की माला पहनाकर साफा एवं तलवार भेंटकर स्वागत किया गया। रक्तदान शिविर में 337 यूनिट रक्त एकत्र हुआ । कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासियों ने उत्साह से रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया रक्तदान शिविर सुबह 11:00 बजे से शुरू हुआ और शाम को 5:00 बजे तक चलता रहा । रक्त एकत्रित होने के बाद अमित धारीवाल को रक्त से तौला गया। नदीपार क्षेत्र के लोगो ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ का हिस्सा लिया और अमित धारीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नेवा लाल गुर्जर,ब्लॉक अध्यक्ष राजीव आचार्य,पार्षद मोहन मेघवाल,सहवारित पार्षद जितेंद्र केवट दीपक नागर,लटूर सैनी,प्रदीप सुमन,गजेंद्र धाकड़,प्रशांत हाड़ा, रवि चांदना,जितेंद्र मीणा,रामस्वरूप चांदना,मोहन सुवालका,गजानन्द मेवाड़ा,पिन्टू सुवालका,मनीश शर्मा,कमल रेगर,गुल मोहम्मद सहित क्षेत्र के सैंकड़ो लोग मौजूद रहे |