कांग्रेस नेता ने द्रौपदी मुर्मू पर की टिप्पणी , बीजेपी नेताओ में आक्रोश

जयपुर। एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अजय कुमार ने ऐसी टिप्पणी की जिससे बीजेपी नेताओं में आक्रोश फैल गया और बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस से माफी मांगने को कहा है। आइये बताते ऐसा क्या कहा कांग्रेस नेता अजय कुमार ने।
दरअसल कांग्रेस नेता अजय कुमार ने द्रौपदी मूर्मू को भारत की एक बहुत बुरी फिलोसाफी का प्रतिनिधित्व करने वाली नेता बता दिया। कांग्रेस नेता और प्रवक्ता अजय कुमार की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भारत की एक बहुत ही बुरी फिलोसॉफी का प्रतिनिधित्व करती हैं। द्रौपदी मुर्मू भी सभ्य हैं, लेकिन वह भारत के बुरे दर्शन का प्रतिनिधित्व करती हैं.'
कांग्रेस नेता ने कहा कि , 'द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी को केवल आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होनें कहा कि इससे पहले रामनाथ कोविंद दलित राष्ट्रपति रह चुके हैं लेकिन क्या उन्होनें हाथरस जैसे कांड में कुछ बोला। अनुसूचित जातियों की स्थिति और खराब हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी सरकार आदिवासियों के नाम से लोगो को भरमा रही है। अजय कुमार ने यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा का समर्थन करते हुए कहा कि वे भी अच्छे उम्मीदवार हैं।

बीजेपी हमेशा से आदिवासी विरोधी नीति अपनाती
अजय कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा आदिवासियों के खिलाफ रही है। 2003 से 2018 तक गुजरात में आदिवासी समाज पर हमलों में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है लेकिन कार्रवाई केवल 5 फीसदी दोषियों के खिलाफ हुई है। इससे स्पष्ट होता है कि बीजेपी हमेशा से आदिवासी विरोधी नीति अपनाती रही है।