कांग्रेस ने करतारपुर को हासिल करने के तीन मौके गंवाये, मैंने राजनयिक शक्ति के माध्यम से गलियारा खोला: मोदी

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने करतारपुर को हालिस करने के तीन मौके गंवाये, नहीं तो आज करतारपुर हमारा होता। प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों पंजाब में अपनी सरकार बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। मोदी की पिछले तीन दिनों में यह दूसरी चुनावी रैली है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पंजाब में एक और चुनावी जनसभा करने वाले हैं।

1965 में थोड़ा सा प्रयास किया गया होता तो करतारपुर भारत में होता

प्रधानमंत्री ने करतारपुर कॉरिडोर के मुद्दे पर कांग्रेस से सवाल किया और कहा कि पार्टी ने उस जमीन के टुकड़े को सुरक्षित करने के तीन अवसर खो दिए हैं जहां गुरु नानक रहते थे। उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय पहला अवसर खो गया था, जब जमीन को भारत में शामिल किया जा सकता था। “1965 में, हमारी सेना लाहौर में भारतीय ध्वज फहराने के लिए आगे बढ़ रही थी। अगर 1965 में थोड़ा सा प्रयास किया गया होता तो करतारपुर भारत में होता।"

तीसरा मौका 1971 के युद्ध में खोया
मोदी ने कहा कि करतारपुर को हासिल करने का तीसरा मौका 1971 के युद्ध में खो दिया गया था, जब भारत के पास पाकिस्तानी सेना के 90,000 युद्धबंदी कैदी थे। “अगर दिल्ली की सरकार में हिम्मत होती, तो वे कहते कि इन सैनिकों को तभी लौटाया जाएगा जब गुरु नानक की भूमि वापस दी जाएगी। उन्होंने तीन मौके गंवाए। मैंने राजनयिक शक्ति के माध्यम से गलियारा खोला और अब हमारे भक्त पवित्र स्थान पर जा सकते हैं, न कि केवल दूरबीन से देख सकते हैं।