जयपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी राजनीति के को लेकर गंभीर नहीं है, कांग्रेस केवल मोदी का मजबूत करने में लगी है। गोवा में एक टीएमसी कार्यक्रम में बोलते हुए, ममता ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख विपक्षी दल पर निर्णय नहीं लेने का आरोप लगाया, यह कहते हुए कि देश को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
इससे पहले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर निशाना साध चुके हैं। वहीं अब कुछ दिनों बाद ममता की कांग्रेस की तीखी आलोचना, उन्होंने कहा कि वह शायद इस भ्रम में थे कि पीएम मोदी की सत्ता खत्म होने तक यह केवल समय की बात है।
बता दें कि गोवा में अगली साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। और तृणमूल कांग्रेस ने गोवा में राजनितीक जमीन तलाशने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान ही ममता ने अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, कहा, "मैं अभी सब कुछ नहीं कह सकती क्योंकि कांग्रेस ने । राजनीति को गंभीरता से नही लिया। मोदी जी कांग्रेस की वजह से और ताकतवर होने जा रहे हैं… अगर कोई फैसला नहीं कर सकता तो देश को उसका खामियाजा क्यों भुगतना चाहिए?'
पीटीआई समाचार एजेंसी ने ममता बनर्जी के हवाले से कहा, "कांग्रेस को अतीत में मौका मिला था।" "भाजपा के खिलाफ लड़ने के बजाय, उन्होंने मेरे राज्य में मेरे खिलाफ चुनाव लड़ा।"
बता दें कि कल भारत के स्टार टेनिस खिलाडी लिएंडर पेस भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। उन्होंने गोवा में टीएमसी की सदस्यता ली।