Shashi Tharoor ने अध्यक्ष पद के चुनाव में अनियमितता की शिकायत की तो कांग्रेस ने लगाई फटकार

जयपुर। कांग्रेस ने आज शशि थरूर पर पार्टी अध्यक्ष चुनाव में अनियमितताओं के आरोप के लिए उनकी आलोचना की और उन्हें फटकार लगाई है। दरअलस, हाल ही कांग्रेस अध्यक्ष के पद के चुनाव में शशी ​थरूर को बडी हार मिली थी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने थरूर को बडे अंतर से हराया और 24 वर्षों में पार्टी के पहले गैर-गांधी अध्यक्ष बने। चुनाव कके बाद शशी थरूर ने चुनावों में अनियमितता को लेकर शिकायत की।
कल जैसे ही वोटों की गिनती हुई, थरूर की टीम ने कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर “बेहद गंभीर अनियमितताओं” की शिकायत की। हालांकि शाशी थरूर ने बाद में खेद व्यक्त किया हो कहा कि पत्र लीक हो गया था और कहा था कि "चलो आगे बढ़ते हैं"।
वहीं थरूर के इस पत्र पर मधुसूदन मिस्त्री ने थरूर की टीम को जवाब देते हुए कहा, "मुझे यह कहते हुए खेद है कि मेरे सामने आपके पास एक चेहरा था जिसने बताया कि आप हमारे सभी जवाबों को मीडिया से दूर रखेंगे और दूसर चेहरा लेकर आप मीडिया के पास पहुंच गये। " मिस्त्री ने लिखा, "हमने आपके अनुरोध को स्वीकार कर लिया और इसके बावजूद आप केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण पर आपके खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाते हुए मीडिया के पास गए।"