जयपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राहुल गांधी भारत जोडे यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर उन्हें काफी पब्लिसिटी मिल रही है। साथ ही कांग्रेस और सत्तारूढ पार्टी मे ट्विटर वार और बयानबाजी भी जमकर हो रहे हैं। इस दौरान उस समय बवाल मच गया जब कांग्रेस ने आरएसएस पर को निशाने पर लेकर एक विवादात्मक ट्वीट कर दिया। इस ट्विट के बाद बीजेपी पार्टी आगबबूला हो गई और राहुल की भारत जोडेा यात्रा को आग लगाओ यात्रा बता दिया। दरअसल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आरएसएस की ड्रेस की एक फोटो शेयर की है। इस ड्रेस में आग लगी हुई दिखाया गया है।
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस.भाजपा द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लिए हम कदम आगे बढ़ा रहे हैं।
कांग्रेस द्वारा आरएसएस को इस तरह निशाना बनाये जाना के बाद विवाद शुरू हो गया है। सत्तारूढ पार्टी ने इस ट्विट पर आपत्ति जताई और इसे तुरंत डिलीट करने की मांग की। इस एवज में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता की है। उन्होंने कांग्रेस से अपने ट्वीट को तुरंत डिलीट करने की मांग की है।
पात्रा ने सवाल किया कि राहुल गांधी, उनके पूरे परिवार और कांग्रेस को आग से इतना प्यार क्यों है। संबित पात्रा ने कहा कि आप देश में हिंसा चाहते हैं। उन्होनें 1984 के नरसंहार का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस ने सिखों को मौत के घाट उतारा संबित ने कहा कि इस फोटो को ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप देश में हिंसा चाहते हैं, लोग एक दूसरे को आग लगा दें, आप क्या चाहते हैं, लोग ऐसे लोगों को आग लगा दें जो आरएसएस और भाजपा की विचारधारा को मानते हैं।