यूडीएच मंत्री शान्तिधारीवाल रहेंगे मौजूद
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 16 जून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ईडी मामले तथा मोदी सरकार द्वारा की जा रही दवाब, भय, हिटलरशाही की राजनीति के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा कार्यालय के आगे प्रधानमंत्री का पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा। शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बताया कि 17 जून शुक्रवार को साय 5 बजे गीता भवन के सामने सभी कांग्रेस जन एकत्रित होकर मोहन टाकीज स्थित भाजपा कार्यलय के सामने मोदी के पुतले का दहन कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से यूडीएच मंत्री शान्तिधारीवाल, पीसीसी उपाध्यक्ष कोटा प्रभारी राजेन्द्र सिंह चौधरी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण सहित कोटा शहर के समस्त कांग्रेस जन, पदाधिकारी गण, पार्षद गण, ब्लॉक अध्यक्ष,प्रकोष्ठों के अध्यक्ष गण सहित सभी कांग्रेस जन भाग लेंगे।