जयपुर। राजस्थान पुलिस ने राजधानी जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करने की प्लानिंग को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा कस्बे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आतंकियो के पास से 12 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।
12 किलो आरडीएक्स के अन्य सामान बरामद
एटीएस-एसओजी ने गुरुवार को बताया कि नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकर उसकी तलाशी ली गई जिसमें लगभग 10 से 12 आरडीक्स, टाइमर, बम बनाने का सामान और नकदी बरामद हुई है। वहीं जिस गाडी में पुलिस ने पकड़ा वह मध्य प्रदेश में रजिस्टर्ड है।
आरोपियों से पूछताछ जारी
एटीएस-एसओजी ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंद्ध धाराओं के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों में दो व्यक्ति मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं, जिनसे वहां की एटीएस पूछताछ कर रही है। वहीं, तीन आरोपियों को जयपुर एवं टोंक से गिरफ्तार किया गया है।
जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करने का था प्लान
सूत्रों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट करने की फिराक में थे। ब्लास्ट के लिए चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में बम बनाये जा रहे थे। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी किस आतंकवादी संगठन हैं। इस पूरे मामले में डीजीपी एमएल लाठर ने कहा है कि यह मामला नेशनल सिक्योरिटी से जुडा हुआ है। जांच के बाद ही स्थिति पायेगी।