बूंदी (शिवकुमार शर्मा) अब तक 20 से भी अधिक ग्राम पंचायतों में हो चुका है विरोध के साथ पुतला दहन
भ्रष्ट नेता के खिलाफ अभी तक भी नहीं हो रही है कोई कार्यवाही
शहर के बाद अब लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा का विरोध जारी ग्राम पंचायत काल पुरिया के गांव बावड़ी खेड़ा में हरिमोहन शर्मा का नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन के साथ पुतला दहन किया गया अब तक 20 ग्राम पंचायतों में विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन हो चुका है यह पहली बार है जब अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वयं की पार्टी के नेता के खिलाफ विरोध में मोर्चा खोल रखा है विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हरिमोहन शर्मा व उनके पुत्र द्वारा क्षेत्र में कई अवैध कार्य किए जा रहे हैं जो सबके सामने है एक राजनेता द्वारा किए जा रहे अवैध कार्यों से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष जिसके तहत हर दिन किसी न किसी ग्राम पंचायत में पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है सरकार मूकदर्शक भ्रष्ट नेता को पनाह दिए हुए हैं
वहां कार्यकर्ता धर्मराज पन्नालाल दुर्गा लाल महावीर मीणा लाल हरिशंकर गोपाल राजू पप्पू लाल किशन आदि कई ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।