जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के बनासकंठा जिले में एक नए डेयरी परिसर और बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत सालाना 8.5 लाख करोड़ रुपये के दूध का उत्पादन करता है, जो गेहूं और चावल के कारोबार से अधिक है, और रेखांकित किया कि छोटे किसान डेयरी क्षेत्र के सबसे बड़े लाभार्थी हैं। साथ ही उन्होने कहा कि देश दुग्ध उत्पादन में नंबर एक बना हुआ है।
प्रधानमंत्री ने के फायदे बताते हुए कहा कि यह महिलाओं को सशक्त बनाती हैं। ससाथ ही सहकारी डेयरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करती है। उन्होंने कहा, "डेयरी क्षेत्र के सबसे बड़े लाभार्थी छोटे किसान हैं, जिनके पास दो से पांच बीघा जमीन नहीं है और वे कम वर्षा और (सिंचाई) पानी की कमी से पीड़ित हैं। वे मवेशी पाल कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।"
मोदी ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि, "आज, भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है। जब करोड़ों किसानों की आजीविका दूध पर निर्भर करती है, तो भारत सालाना 8.5 लाख करोड़ रुपये का दूध पैदा करता है, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि एक पूर्व प्रधान मंत्री कहा करते थे कि दिल्ली छोड़ने के बाद एक रुपये में से केवल 15 पैसे (लाभार्थियों) तक पहुंचते हैं, लेकिन वह यह सुनिश्चित करते हैं कि पूरा 100 पैसा इच्छित लाभार्थियों तक पहुंचे और जमा हो जाए।