जयपुर। मायानगरी मुंबई में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे के दौरान मुंबई में कोराना के 2,510 मामले दर्ज किए गये हैं। नये केसों में पिछले दिन के मुकाबले में 82% वृद्धि देखने को मिली। वहीं महाराष्ट्र में 24 घंटे में 20 संबंधित मौतें दर्ज की गईं।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए मुंबई सरकार बड़े पैमाने पर स्पा तैयारी कर रहह है मंत्री आदित्य ठाकरे ने किसी भी स्थिती से निपटने के लिए आज नागरिक अधिकारियों से मुलाकात की।
मंत्री ने बताया कि मुंबई नागरिक निकाय अस्पताल के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और दवा और ऑक्सीजन की व्यवस्था करने की योजना बना रहा है। वयस्कों और बच्चों दोनों के लिए टीकाकरण पर भी बड़ा ध्यान दिया जाएगा। शहर के सभी सार्वजनिक स्थान 31 दिसंबर को बंद रहेंगे। ठाकरे ने कहा कि नए साल के उत्सव के दौरान दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वालों का पता लगाने के लिए अधिकारी फ्लाइंग स्क्वायड और सीसीटीवी फुटेज लगाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों को अगले कुछ महीनों के लिए सील कर दिया जाएगा।
मुंबई के उपनगरीय जिले के संरक्षक मंत्री ठाकरे ने कहा, कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन इससे हमें घबराना नहीं है, बल्कि हम सभी को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए और सुनिश्चित करें कि सबकों वैक्सीन लग चुकी है और सभी लोग मास्क का इस्तेमाल करें।
ठाकरे ने ट्वीट करके कहा कि कोविड से किसी संभावित खतरनाक स्थिती से निपटने के लिए सभी स्तरों पर, चिकित्सा बुनियादी ढांचे के लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ स्टैंड-बाय” पर रहने के लिए कहा गया है। टेस्टिंग और ट्रेसिंग प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की गई है।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि शहर में वर्तमान में अस्पतालों और कोविड केंद्रों में 54,000 बिस्तर उपलब्ध हैं।