जयपुर। कोविड 19 को लेकर एक शीर्ष विशेषज्ञ की राय है कि अगले 6 महिने में कोरोना को अच्छे तरीके से मैनेज किया जा सकता है। जिससे तीसरी लहर आने की कम संभावना है। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के निदेशक सुजीत सिंह ने एक एक टीवी इंटरव्यू में बताया कि "इस महामारी ने हमारी अधिकांश भविष्यवाणियों को अब तक गलत साबित कर दिया है लेकिन अगले छह महीनों में, हम स्थानिक स्थिति में पहुंच जाएंगे। जिसका इसका मतलब है कि संक्रमण आबादी में बना रहेगा लेकिन फ्लू की तरह इसे संभालना आसान हो जाएगा। डॉ सिंह ने कहा कि कोविड के स्थानिक होने का मतलब होगा कि स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे पर संक्रमण अधिक प्रबंधनीय और आसान हो जाएगा।
सुजीत सिंह ने कहा है कि यदि कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या और संक्रमण को कंट्रोल किया जाता है त तो हम बीमारी का प्रबंधन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक टीकाकरण ही कोरोना वायरस को कंट्रोल करने का सबसे बड़ा और कारगर तरीका है।
सिंह के अनुसार अब तक 75 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है। यदि टीका प्रभावशीलता 70 प्रतिशत है, तो इसका मतलब है कि भारत में लगभग 50 करोड़ लोगों को एंडीबॉडी मिल गई है। उन्होंने कहा कि एक डोज 30-31% एंडीबॉडी शरीर को प्रदान करती है। इसके अलावा सिंह ने कहा कि कोरोना को कंट्रोल करने के लिए टीकाकरण के बाद भी लोगों को मास्क और डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत जरूरी है।