जयपुर। प्रदेश में एक फिर से कोरोना केस बढ़ने शुरू हो गये हैं। अब मरीजों कि संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मरीजों की संख्या अब 40 हो गई है। बुधबार को पूरे राजस्थान में 18 कोरोना के मामले सामने आये थे और आज गुरुवार को ये संख्या बढ़कर 40 तक जा पहुंची है। यानि कि एक दिन में मरीजों का आंकड़ा पिछले दिन की तुलना में दुगने से अधिक हो गया है।
वहीं, राज्य की राजधानी जयपुर में गुरुवार को 13 मरीज मिले हैं। जारी रिपोर्ट के अनुसार अन्य प्रदेश के अन्य जिलों में कोराना मरीजों की संख्या इस प्रकार है— हनुमानगढ़ 2, बीकानेर 1, बांसवाड़ा 2, अलवर 4, उदयपुर 5, सीकर 2, पाली 5, और नागौर में 4 मरीज मिले हैं। इन नये मामलों के साथ राज्य में अब कुल 231 एक्टिव केस हो चुके हैं।
फिलहाल सबसे ज्यादा एक्टिव केस जयपुर में हैं जिनकी संख्या 63 है। इसके अलावा उदयपुर में 59, नागौर में 12, सीकर में 10, जोधपुर में 12, गंगानगर में 10, अलवर में 14 और अजमेर में 11 एक्टिव केस हैं।
कहीं तीसरी लहर की दस्तक तो नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ही तीसरी लहर आने की चेतावनी दे चुका है। चेतावनी के अनुसार—अगस्त सितंबर में कोरोना की तीसरी लहर देश में दस्तक दे सकती हैं। वहीं, कईं एक्सपर्ट्स का मानना है कि तीसरी लहर के दौरान अगस्त में रोज कम से कम 1 लाख मरीज देखने को मिल सकते हैं। वहीं, अक्टूबर में कोरोना पीक में रह सकता है इस दौरान देश में रोज 1.50 लाख मरीज देखने को मिल सकते हैं।