जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस की स्पीड़ फिर बढ़ने लग चुकी है। पूरे राजस्थान में कोरोना के केस पिछले एक सप्ताह में पांच गुणा बढ़ गये हैं। वहीं, प्रदशे की राजधानी कोरोना का हॉस्पॉट बन चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में ही 5 गुना केस बढ़ गए हैं। 22 दिसंबर को राज्य में 19 केस मिले थे, जो कल बढ़कर 97 तक पहुंच गए। वहीं जयपुर में इस सप्ताह 233 केस सामने आ चुके हैं। राज्य में पिछले 7 दिन में जितने केस मिले हैं, उसके 65 फीसदी मामले केवल जयपुर के हैं।
राजस्थान के सभी 33 जिलों की बात करें तो दिबसंर में अब तक 851 केस सामने आ चुके हैं। वहीं जयपुर में एक महिने में 435 कोरोना केस सामने आये हैं। पिछले 22 से 28 दिसंबर की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कुल 363 केस मिले। राजस्थान में वर्तमान में 438 एक्टिव केस हैं। जयपुर में इनकी संख्या 250 के करीब है।
लग सकते हैं कड़े प्रतिबंध
कोराना के बढ़ते मामलों को देखकर राज्य सरकार राजधानी में कड़े प्रतिबंध लगा सकती है। नई साल के जश्न पर भी राज्य सरकार रात्रि कर्फ्यू जारी कर सकती है। इसके अलावा बाजार खुलने और बंद होने के समय पर भी सीमाऐं लग सकती हैं।
इन जिलों में बढ़ रहा सबसे ज्यादा संक्रमण
राजस्थान के 33 जिलाें में जयपुर के अलावा 6 ऐसे जिले हैं, जहां संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसमें अजमेर, अलवर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जोधपुर और उदयपुर शामिल है। बता दें कि इस महिने के भीतर इस सभी जिलों में अब तक 20 या उससे ज्यादा मरीज मिल चुके है। वहीं सीकर, प्रतापगढ़, झुंझुनूं, गंगानगर और भीलवाड़ा ऐसे जिले है, जहां केसों की संख्या 10 या उससे ज्यादा है।