जयपुर। चीन (China) में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। खबरों के मुताबिक चीन में पिछले दिन की तुलना में दुगने कोरोना के मामले सामने आये हैं। एक्पसर्ट्स का मानना है कि इस समय चीन में जो केस मिल रहे हैं वे इस महामारी की शुरूआत वालों दिनों से काफी ज्यादा हैं। आइये चीन में कोराना के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,280 नए मामले
चीनी स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,280 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले रविवार को चीन में 3,507 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। कारोनो के बढ़ते मामलों को देखते हुए चीनी सरकार ने करीब 10 शहरों में लॉकडाउन कर दिया है। यानि करीब 5 करोड लोग फिर से घरों में कैद हो गये हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र जिलिन (Jilin) प्रांत को बताया जा रहा हैं।
चीन में नये वेरिएंट से चिंता
फिलहाल चीन में बढ़ते कोरोना का कारण स्टील्थ ओमिक्रोन वैरिएंट (Stealth Omicron Variant) बताया जा रहा है। इस नये वेरिएंट के कारण पूर्वोत्तर चीन के जिलिन प्रांत में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 2,601 नए मामले सामने आए हैं।
संक्रमण को रोकने के लिए चीनी सरकार सख्त
चीन सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है। चीन ने कईं प्रांतों में लॉकडाउन कर दिया है। जिनमें जिलिन, शेनजेन और डोंगुआन (Dongguan) जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। शंघाई फुडान यूनिवर्सिटी से जुड़े एक अस्पताल में संक्रामक बीमारियों के एक्सपर्ट झांग वेनहोंग ने कहा कि संक्रमण के मामले शुरुआती स्तर में हैं और इनमें ‘अत्यधिक वृद्धि’ देखी जा सकती है। संक्रमण के ये ज्यादातर मामले ओमिक्रोन वैरिएंट के बी.ए.2 वैरिएंट के हैं जिसे ‘स्टील्थ ओमिक्रोन’ भी कहा जाता है.