फिर से दिल्ली में कोरोना का कहर, केजरीवाल सरकार के आने वाले है नए नियम

जयपुर। पिछले 24 घंटो के अंदर दिल्ली में कोरोना के 300 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार जल्द ही सरकार स्कूलों के लिए SOP जारी कर सकती है, और मास्क न लगाने पर जुर्माना वसूलने पर भी चर्चा हो सकती है। एक बार फिर से दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखे हुए फिर से पाबंदियां लग सकती है।

राजधानी में गुरुवार को पहली बार किसी स्कूल से कोरोना केस मिले। गाज़ियाबाद ओर नोएडा के स्कूलों में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एनसीआर के स्कूलों में संक्रमण के मामलों को देखते हुए दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि, 'जरूरत पड़ी तो विद्यालयों के लिए SOP जारी कर दी जाएगी।' दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों से कहा है, कि कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर तुरंत स्कूल बंद कर दिए जाएं, और मास्क जरूर पहने, जितना हो सके सोशल डिस्टेंसिग रखे।

राजधानी के शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को चेताया है और सभी निजी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से कहा है, कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वे हर मुमकिन कोशिश करें। किसी भी स्कूल में कोरोना का मामला आता है तो तुरंत निदेशालय को जानकारी दें।

DDMA की बैठक 20 अप्रैल को
राजधानी में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक 20 अप्रैल को होगी, इसमे कोरोना संक्रमण को रोकने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.5% से बढ़कर 2.07% पहुंच गई है। डॉक्टर्स का बोलना है, कि घबराने की जरूरत नही है, क्योंकि अभी रोजाना आने वाले केसों की संख्या बहुत कम है।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में DDMA ने सभी सावर्जनिक स्थानों पर मास्क नही पहनने पर जुर्माना लगाने के फैसले वापस ले लिए थे, और बाकी सारे प्रतिबंध हटा दिए थे।