जयपुर। कोरोना एक बार फिर से देश में पैर पसार रहा है। पिछले कुछ दिनों में कोराना के मामले बढ़ रहे हैं। और भारत में हुई कोरोना से मौत में भी इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी किये गये आंकडों के अनुसार इस सप्ताह भारत में 12 नंवबर को लगभग 1,900 लोगों की मौत कोविड के कारण हुई है, जोकि इस सप्ताह में सबसे ज्यादा है। अब तक, भारत में 34,414,186 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 462,690 कुल मौतें हो चुकी हैं और 33,814,080 लोग कोरोना वायरस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं फिलहाल ममें सक्रिय मामले, जो 137,416 हैं, 267 दिनों में सबसे कम हैं और कुल रिकवरी रेट 98.26% है।
शुक्रवार को, देश में 12,516 मामले सामने आए, जबकि 501 और मरीजों ने वायरल बीमारी से दम तोड़ दिया। इस सप्ताह रिपोर्ट किए गए मामले और मौतें क्रमशः 58,650 और 1,899 हैं। वहीं भारत में जनवरी में टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से भारत में 1.11 अरब से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से करीब 53 लाख खुराक पिछले 24 घंटों में दी गई।
बचाब के लिए इन बातों का रखें ध्यान