जयपुर। कोरोना की रफ्तार देश मे एकबार से बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2,183 कोरोना के नए केस सामने आए हैं, और कोरोना से 214 मरीजों की मृत्यु भी हुई है। सबसे ज्यादा कोरोना के केस दिल्ली एनसीआर में ही बढ़ रहे हैं।
दिल्ली एनसीआर के आंकडे डरावने
दिल्ली एनसीआर से सबसे ज्यादा आंकड़े आ रहे है, आंकड़ों के हिसाब से देश में कोरोना का हर चौथा नया मामला दिल्ली- नोयडा से आ रहा है। सबसे डरावने आंकड़े दिल्ली एनसीआर के ही हैं।
दिल्ली में कोरोना के 517 नए केस आये हैं, वहीं नोयडा से 65 केस सामने आये हैं, इनमे से 19 स्टूडेंट हैं, दिल्ली और नोयडा को मिलाकर 582 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इसका मतलब देश का हर चौथा कोरोना पीड़ित दिल्ली नोयडा में ही मिल रहा है। राहत की बात यह है कि इन दोनों जगह से एक भी मरीज की मौत नही हुई है।
बता दें कि देश में इससे एक दिन पहले शनिवार को कोरोना के 1,150 केस सामने थे और 4 मौतें हुई। वहीं अब पिछले 24 घंटे में ही कोरोना के नए मामले बढ़कर 2,183 हो गये हैं और 214 मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटे में 2.61 लाख जांचें हुई, जिनमे से 2,183 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण दर 0.31% से बढ़कर 0.83% होगयी है। मंत्रालय के आंकड़ों के हिसाब से देश मे कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रोजाना नए केस भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।