जयपुर। भारत में कोराना के नये मामलों में बढोत्तरी देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिलछे 24 घंटो में 1569 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं वहीं, 19 मौते हुई हैं। मौत की संख्या बढ़कर अब कुल 5,24,260 हो गई। यह डेटा आज सुबह 8 बजे अपडेट किया गया डेटा है।
आंकडों के मुताबिक सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोरोना मामलों की राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके साथ देश में बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,84,710 हो गई है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय COVID-19 केसलोएड में 917 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर 0.44 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.59 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण
आंकडों के मुताबिक राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में प्रशासित संचयी खुराक 191.48 करोड़ से अधिक हो गई है। भारत की COVID-19 टैली ने 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।