Delhi में कोरोना का पीक समाप्त हुआ, लेकिन पाबंदियां नहीं होंगी कम: दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री

जयपुर। दिल्ली के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अब राजधानी में कोरोना का पीक समय समाप्ती की ओर है, लेकिन फिलहाल पाबंदियों में ढील नहीं दी जायेगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक गुरूवार को दिल्ली में 12,306 कोरोना के नये मामले सामने आये। नये मामले पिछले दिनों की तुलना में कम हैं।
कोरोना से 43 मौत
रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में पिछले चौबीस घंटे में 43 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। ये मौत इस माह में कोरोना से सबसे अधिक मौत का आंकड़ा है। इस महिने की बात करें तो कोरोना से इस महिने में अब तक 396 मौतों हो चुकी हैं। इससे पहले दिसंबर में नौ, नवंबर में सात, अक्टूबर में चार और सितंबर में पांच मौतें होनो का आंकड़ा सामने आया था।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि अब राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातर घट रही है और सकारात्मकता दर में भी कमी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है अब कोरोना अपने पीक स्तर से वापिस नीचे आ रहा है।
पाबंदियां लागू रहेंगी
हालांकि, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्पष्ट कर दिया है कि राजधानी में प्रतिबंध यथावत रहेंगे। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली सरकार ने कई सक्रिय कदम उठाए जिसमें स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए, रात और सप्ताहांत कर्फ्यू लागू किया, और रेस्तरां बंद कर दिए थे। इन्ही पाबंदियों से कारण अब कोरोना फिर से नीचे आ रहा है। मंत्री ने कहा कि जब कोरोना स्तर और भी कम होगा हम पाबंदियां हटा देंगे।