पार्षद सुनीता बैरवा ने अपने वार्ड में शत प्रतिशत टीकाकरण का बीड़ा उठाया

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेंद्र त्रिपाठी, आरसीएचओ डॉक्टर जेपी मीना, बीसीएमओ डाक्टर पीसी मीना, एएनएम इंद्रा पीलीवाल, मनीष कुमार पटवा, सूर्य कुमार गुप्ता ने राज्य में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज वार्ड नंबर 4 मे पार्षद सुनीता बैरवा के साथ घर-घर जाकर वंचित व्यक्तियों का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर महेन्द्र त्रिपाठी ने स्वयं वेक्सीन लगा कर शुरुआत की । प्रेस समाचार जारी कर पार्षद प्रतिनिधि शंकरलाल बैरवा ने बताया कि बून्दी जिले को संपूर्ण टीकाकरण करने के लिए पार्षद आगे आए। जिस प्रकार पार्षद सुनीता बैरवा ने अपने वार्ड में शत प्रतिशत टीकाकरण का बीड़ा उठाया है उसी प्रकार सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में गंभीरता से लोगों को जागरूक करके टीकाकरण करवाए ताकी आमजन की इस भयंकर महामारी के दौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके। पार्षद के आग्रह पर सीएमएचओ ने मौके पर ही फोगिंग टीम को बुलाकर मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए फोगिंग करवाई।
इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि शंकर लाल बैरवा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव राजकुमार सैनी, महेंद्र सिंह राणावत, जगदीश रेगर, मुकेश मिरासी, गनी खान, फिरोज आदि मौजूद थे।