जयपुर। आज देश के पांच राज्यों और दिल्ली की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे घोषित करने के लिए मतगणना जारी हैं। वहीं, कई सीटों के परिणाम आ चुके है।। आज घोषित किए जा चुका हैं।
पंजाब में आप को झटका
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के गढ़ संगरूर में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने 5,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।
संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 2019 के लोकसभा चुनाव में 72.44 प्रतिशत और 2014 में 76.71 के मुकाबले 45.30 प्रतिशत कम मतदान हुआ था। इस बार 15.69 लाख पात्र मतदाता थे। आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने दिल्ली के राजिंदर नगर उपचुनाव में 11000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद आप नेता राघव चड्ढा के सीट छोड़ने के बाद उपचुनाव कराना पड़ा था।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक आप के दुर्गेश पाठक को 40,319 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार राजेश भाटिया को 28,851 वोट मिले. कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम लता को महज 2,014 वोट ही मिले।
उत्तर प्रदेश में भापजा का दम
उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी ने 40,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। आजमगढ़ में भी भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव से आगे चल रहे हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी नेता आजम खान के क्रमश: आजमगढ़ और रामपुर सीटों से इस्तीफे के कारण उपचुनाव कराना पड़ा।
वहीं अन्य राज्यो में त्रिपुरा उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने तीन विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की और कांग्रेस को एक सीट मिली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, जिन्हें अपना पद बनाए रखने के लिए निर्वाचित होने की आवश्यकता थी, ने टाउन बारदोवाली में 6,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।