जयपुर। बंगाल सहित चार राज्यों में समपन्न हुए उपचुनावों के परिणाम आज घोषित कर दिये जायेंगे। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट और बंगाल के बालीगंज, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़, बिहार के बोचाहन और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीटों पर हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती हो रही है
आसनसोल से टीमएसी आगे
आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा अब 1 लाख से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं। बता दें कि बाबुल सुप्रियो ने भाजपा छोडकर टीमसी मे ज्वाइन की थी। 13 राउंड की मतगणना के बाद लगभग 10,000 मतों से आगे हैं।
वहीं बिहार के बोचाहन विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार आगे चल रहा है। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ और महाराष्ट्र के कोल्हापुर विधानसभा सीटों पर कांग्रेस आगे है।
टीएमसी तोडेगी मिथक
गौरतलब है कि बंगाल के सबसे बड़े शहरों में से एक आसनसोल से टीएमसी अब तक एक भी बार लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकी है। ऐसा लग रहा है तृणमूल इस बार इस मिथक को तोड देगी। आसानसोल सीट टीमसी के एक्टर उम्मीदवार के सामने भाजपा के अग्निमित्र पॉल हैं, जो डिजाइनर से विधायक बने हैं। आसनसोल संसदीय सीट श्री सुप्रियो के पिछले साल भाजपा सांसद के रूप में छोड़ने और तृणमूल कांग्रेस में जाने के बाद खाली हो गई थी।
राज्य मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के कारण बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा था। भाजपा ने केया घोष जबकि सायरा शाह हलीम को तृणमूल के बाबुल सुप्रियो के खिलाफ माकपा उम्मीदवार बनाया है।