पद्मावती पोरवाल समाज के कपल्स ने मनाया फाग उत्सव

बारां 04 मार्च। पद्मावती पोरवाल समाज के घटक दल पोरवाल कपल्स ग्रुप ने सोमवार को गणेश भवन पोरवाल नोहरे में फाग उत्सव मनाया। समाज अध्यक्ष भानु पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में पवन पोरवाल व राधे भावना पोरवाल कृष्ण बनकर आए, भानु पोरवाल व  मीना पोरवाल कृष्ण के बालसखा  सुदामा  तथा मनीष पोरवाल व आरती पोरवाल बलदाउ बने।

जबकि अंकिता, पूजा, नेहा, लक्ष्मी, पिंकी, दीप्ति, पारुल, कविता, मंजू, तृप्ति, विना, शिवानी, प्रीति, शालू, वर्षा पोरवाल, मनीषा, अनिता, राधेरानी की  सखियां बनकर तथा लोकेश पोरवाल, नीरज पोरवाल,  दीपक, दीपेश, मोहित, विक्की, संदीप, प्रदीप, मनोज, पीयूष, जितेंद्र, दीपांशु, अनिल, महेंद्र व हैप्पी कृष्ण के सखा की पोशाक में आए। सभी ने मिलकर फूलों संग होली खेली। इसके बाद लोकेश व मंजुलता पोरवाल  छजावा  वालों ने पारितोषिक प्रदान किए और इस तरह के कार्यक्रम करते रहने की बात कही। साथ ही उन्होंने स्नेहभोज का भुगतान अपनी ओर से करने की घोषणा  की। जिस पर समाज के पदाधिकारियों ने उनका आभार जताया।