Covid-19: देश में कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक! पिछले 24 घंटे में सामने आये हजारों केस

जयपुर। ऐसा लग रहा है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि पिछले 24 घंटे में कोराना के 44230 नये केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 555 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकडे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार 29 जुलाई को 43509 कोरोना संक्रमित पाये गये और इस दौरान 555 लोगों की मौत हो गई। अब तक के कुल संक्रमितों की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकडों के अनुसार भारत में 3,15,72,344 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
केरल में लगा वीकेंड पर पूर्ण लॉकडाउन
इस बीच केरल में बढ़ते कोरोना केस को देखने हुए केरल सरकार ने वीकेंड पर पूर्णतया लॉकडाउन लगा दिया है। बता दें कि पिछले तीन दिनों में रोजाना लगभग 22 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जो कि पूरे देश में पाये जाने वाले डेली कोरोना संक्रमितों के 50 प्रतिशत से भी ज्यादा हैं। एक रिपोर्ट के अुनसार केरल में 29 जुलाई को 24 घंटे में 22064 लोगों को कोराना पॉजि​​टिव पाया गया था। और 27 जुलाई तथा 28 जुलाई को क्रमश: 22129, 22,056 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये।

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीनेशन के भी आंकड़ों जारी किये। जारी आंकडों के अनुसार 30 जुलाई सुबह 7 बजे तक देशभर में 45 करोड़ 60 लाख 33 हजार 754 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं पूरे देश में अब तक 35 करोड़ 61 लाख 40 हजार 739 लोगा वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुक हैं। और 9 करोड़ 98 लाख 93 हजार 15 लोग वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं।