Covid-19: पिछले 24 घंटो में 1.79 लाख से अधिक नए मामले सामने आये, 146 मौत हुई

जयपुर। कोरोना तेजी फैला रहा है। संभवत यह कोरोना की तीसरी लहर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह पिछले 24 घंटो के आंकड़ों जारी किये जिसके अनुसार, भारत में सोमवार को 1,79,723 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए, जो कल से 13% अधिक थे। नये मामलों के साथ कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 7,23,619 हो गए हैं।

इसके अलावा नये वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले भारत में 4,003 पहुंच चुके हैं। ओमीक्रोन के सबसे ज्यादा मामले 1, 216 महाराष्ट्र में जबकि इसके बाद दिल्ली है, जिसमें 529 संक्रमण हैं।
सुबह 9 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार 146 ताजा मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,83,936 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 2.03 प्रतिशत शामिल है। और कोरोना से सही होने का रेट 96.62 प्रतिशत है।
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 46,569 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले रोगियों की संचयी संख्या अब 3,45,00,172 हो चुकी है। बता दें यह संख्या कोरोना महामारी शुरू होने से अब तक है। इसके अलावा अब दैनिक सकारात्मकता दर 13.29 प्रतिशत दर्ज की गई थी। वहीं अगर सप्ताहिक आंकड़ों की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले सप्ताह की पॉजिविटी रेट 7.92 प्रतिशत दर्ज की गई है।
इस दौरान वैक्सीनेशन की बात करें तो राष्ट्रव्यापी कोविड -19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 149.66 करोड़ से अधिक लोगों को यह वैक्सीन लग चुकी है।
बता दें कि 7 अगस्त 2020 को भारत में कोविड -19 के 20 लाख मामले सामने आये थे वहीं, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था।
यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।