Covid-19 Update:पिछले 24 घंटे में 1,41,986 नये कोरोना मामले सामने आये, कल से 21% ज्यादा

जयपुर। देश में कोरोना मामलों में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। पिछले चौबीस घंटे में 1,41,986 नये मामाले सामने आये हैं। जो कि कल के मुकालबले 24 प्रतिशत अधिक हैं। इसके अलावा नया वेरिएंट भी देश के 27 राज्यों में फैल चुका है।

भारत में कोरोनावायरस के महत्पूर्ण अपडेट
पिछले साल भारत में 7 जून को एक लाख से अधिक मामले दर्ज किए थे जब 1,00,636 संक्रमण दर्ज किए गए थे। वहीं पिछले चौबीस घंटो में इनसे अधिक 1,41,986 मामले दर्ज किये गये।
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 9.28 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5.66 प्रतिशत दर्ज की गई।

महाराष्ट्र टॉप पर
कोविड महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से महाराष्ट्र टॉप पर है। महाराष्ट्र में 24 घंटों में 40,925 मामले सामने आये हैं जो कि कल की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक हैं। इनमें से 20,971 अकेले मुंबई में सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुंबई में लॉकडाउनक लगाने पर पर फैसला लेंगे।
राजधानी  दूसरे नंबर पर
महराष्ट्र के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 17,335 ताजा मामलों का पता चला है जोकि दैनिक कोविड मामलों में 15 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाते हैं। साथ ही पिछले चौबीस घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में नौ लोगों की मौत हुई है। वहीं बुधवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 10,665 मामले सामने आए।
इसके अलावा कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 8,449 नये मामले सामने आये हैं। 68 प्रतिशत की वृद्धि देखी राज्य की राजधानी बेंगलुरु में 6,812 मामले सामने आए। मामले की सकारात्मकता दर अब 4.15 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड से 285 लोगों की मौत हुई है। इसमें पिछले कुछ महीनों में केरल में 189 मौतें शामिल हैं।