कोटा जिलें के सुल्तानपुर विद्यालय में सुरक्षित वातावरण निर्माण एवं जेंडर इक्विटी प्रशिक्षण शिविर

कोटा जिलें के सुल्तानपुर विद्यालय में सुरक्षित वातावरण निर्माण एवं जेंडर इक्विटी प्रशिक्षण शिविर

सुल्तानपुर (कोटा) 23 नवंबर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। ब्लॉक से 27 सहभागी संस्था प्रधानों ने प्रशिक्षण में भाग लिया समापन के कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामविलास रखवाला ने सभी सहभागीय को अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण प्रशिक्षण के मॉड्यूल से प्राप्त उर्जा को विद्यालय सर्वांगीण विकास मैं बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रवाहित करना है प्रशिक्षण के केआरपी मीनाक्षी मीणा मनोहर कुमारी और प्रधानाचार्य बाबूलाल मीणा ने ने अपने उद्बोधन में सभी को सकारात्मक भावना से प्रशिक्षण की गाइडलाइन को आत्मसात करने का संदेश दिया इस प्रशिक्षण से विद्यालयों में सुरक्षित वातावरण का निर्माण होगा और लैंगिक संवेदनशीलता की समझ का छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच समन्वय की भावना का विकास होगा।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान