क्रिकेट महाकुंभ का समापन - संत हरिओम दास जी महाराज ने समापन पर पहुच दिया आशीर्वाद

-देवीपुरा टीम ने भानीपुरा टीम को 9 रन से हराकर क्रिकेट महाकुंभ ट्राफी पर किया कब्जा

शाहपुरा । ग्राम देवीपुरा के भानीपुरा जोहड़े में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुक़ाबला देवीपुरा क्रिकेट क्लब व भानीपुरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। देवीपुरा ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10 ओवर में 71 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलते हुए टीम भानीपुरा 63 रन ही बना पाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परमानंद धाम खोरी महंत हरीओम दास ही महाराज, विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोटपुतली ओमप्रकाश जिंदड, विकलांग कबड्डी खिलाड़ी महेश बुनकर, समाजसेवी धर्मपाल यादव रहे।

      
इस मौके पर हरिओम दास महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि खैल को खैल की भावना से खेलते हुए भाईचारे का परिचय देना चाहिए।खैल से शरीर निरोग रहता है।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जिंदड ने कहा कि हार व जीत सिक्के के दो पहलू की तरह है।हारी हुई टीम भी एक दिन अधिक मेहनत कर एक दिन विजेता जरूर बनती है।आयोजक इन्द्रराज मारवाल, उमेश यादव, शहज़ाद मंसूरी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32  टीमें भाग लिया। विजेता देवीपुरा टीम को 21 हज़ार नगद व ट्राफ़ी मेडल एवं उपविजेता रही भानीपुरा टीम को 11 हज़ार नगद व ट्राफ़ी मेडल देकर सम्मानित किया ।आयोजक टीम के ललित मरवाल, अमित राज कश्यप, मोहित व्यास, सचिन वर्मा ने अतिथियो व प्रतियोगिता मे सहयोग करने वाले भामाशाहो का महाराज श्री की तस्वीर भेट कर सम्मानित किया! सभी मैचों मे निर्णायक महेश पोसवाल व सुभाष चौहान रहे।

मंच संचालन राकेश शर्मा ने किया । प्रतियोगिता मे विजेता व उपविजेता टीम के समस्त प्रतिक चिन्ह व मेडल एनजीओ रणवीर सेवा समिति के द्वारा दिये गए।कार्यक्रम मे रघुवीर टेलर, रोहिताश सराधना, लुकमान खान, शंकर कुम्हार, सुल्तान चौहान, जयराम चौहान, सोमेंद्र व्यास, शंकर कश्यप, विष्णु शर्मा,  दाताराम गुर्जर, आमीन खान, राजनारायण यादव, रणजीत जामडोलिया, युवराज सिंह, रामचंद्र मारवाल, देवेंद्र पोसवाल, आदित्य जामडोलिया, पुष्पेंद्र मारवाल, दीपक कश्यप, इमरान, किशन पंडित, आर्यन शर्मा, शाहीद मंसूरी, कपिल कश्यप, राज्यवर्धन आदि मौजूद रहे।