जयपुर। यूद्ध की मार झेल रहा यूक्रेन देश ने क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी दर्जा दे दिया है। भीषण यूद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोडिमिर जेलेंस्की ने आज एक क्रिप्टोकरेंसी को वैध करने और इसके संचालन के लिए नियामक ढांचा बनाने वाले बिल पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।
यूक्रेन को क्रिप्टोकरेंसी के रूप में मिल रही साहयता
दरअसल यूक्रेन को रूस से लड़ने के लिए सैन्य साहयता और हथियार खरीदने के लिए लाखों की मात्रा में क्रिप्टो करेंसी के रूप में दान प्राप्त हो रहा है। यूक्रेन में क्रिप्टो के वैध होने के बाद यूक्रेन में कई कंपनियां और संस्था क्रिप्टो के रूप में निवेश कर सकती हैं जिससे यूक्रेन को लाभ होगा।
यूक्रेन के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार, ज़ेलेंस्की ने फरवरी में यूक्रेन की विधायिका, वेरखोव्ना राडा द्वारा पारित एक कानून पर हस्ताक्षर किए। साथ ही बाताया कि अगर कोई कंपनी क्रिप्टो एक्सचेंज और डिजिटल संपत्ति में काम करती है तो उसे कानूनी रूप से संचालित करने के लिए यूक्रेन सरकार के साथ पंजीकृत होना चाहिए। साथ ही बैंकों को क्रिप्टो कंपनियों के लिए खाते खोलने की अनुमति मिल गई है।
डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय द्वारा प्रकाशित एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जो बिल क्रिप्टोकरेंसी को वैध करने के लिए पारित किया गया है उसमें कानून यूक्रेन के राष्ट्रीय प्रतिभूति और स्टॉक मार्केट आयोग को अधिकार दिया गया है कि वह डिजिटल संपत्ति पर देश की नीति निर्धारित करे साथ ही क्रिप्टोकरेंसी में व्यापार करने वाली कंपनियों को लाइसेंस जारी कर सकती है।
सरकारी एजेंसी ने कहा कि यूक्रेन का वित्त मंत्रालय भी डिजिटल संपत्ति के लिए कानूनी ढांचा बनाने के लिए यूक्रेन के कर और नागरिक संहिता में संशोधन पर काम कर रहा है।
यूक्रेन के डिजिटल उद्योग उपमंत्री ने इस बिल के पास होने पर ट्विट करते कहा कि "हम मानते हैं कि क्रिप्टो उद्योग नए आर्थिक अवसर प्रदान करता है। हम जल्द से जल्द उज्ज्वल नए भविष्य को करीब लाने की पूरी कोशिश करेंगे,"