आज़ादी की रेलगाड़ी और स्टेशन” सप्ताह मे कोटा में सांस्कृतिक और सवाई माधोपुर में नुक्कड़ नाटक आयोजित

“आज़ादी की रेलगाड़ी और स्टेशन” सप्ताह मे कोटा में सांस्कृतिक और सवाई माधोपुर में नुक्कड़ नाटक आयोजित

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान


कोटा ।आजादी के अमृत महोत्‍सव के 75 वी वर्षगांठ के अंतर्गत “आज़ादी की रेलगाड़ी और स्टेशन” सप्ताह समस्त भारतीय रेल में प्रतिष्ठित सप्ताह 18 से 23 जुलाई 2022 तक मनाया जा रहा है | इसमे भारतीय रेलवे में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े तथ्यों के बारे में जनसमूहो को अवगत कराया जा रहा है इसी क्रम में आज 22 जुलाई को
भारत स्काउट एवम गाइड कोटा मंडल द्वारा कोटा मंडल के सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर  आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्काउट गाइड द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन  किया गया। जिसमें एस.एस. सवाई माधोपुर के साथ अन्य रेल कर्मचारी भी उपस्थित थे।जिसके आयोजक कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर ( सामान्य ) हरीश रंजन थे |

        एवं कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर शाम 06:30 बजे मंडल रेल प्रबंधक महोदय ,कोटा पंकज शर्मा की उपस्थिति में  स्वतंत्रता की याद में प्रदीप शर्मा के निर्देशन में सांस्कृतिक अकादमी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक आयोजन किया गया | जिसमे आजादी के स्वतंत्रता सेनानियों को चित्रित एवं देशभक्ति गीत से मंच को मनमोहक बनाया गया ।इस कार्यक्रम के आयोजक मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह थे ।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओ. & ए.) मनोज जैन,अपर मंडल रेल प्रबंधक ( टी. & आई.) राधवेन्द्र सारस्वत ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्रीमती आशा चमनिया, मुख्य प्रोजेक्ट प्रबंधक अभिमन्यु सेठ, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) संजय यादव, वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (जनरल) हरीश रंजन, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक जे.एस.मीना,वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (टी.आर.डी.)   एम. एस मीना , मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह ,स्टेशन निर्देशक एन.के.मीना एवं अन्य अधिकारीगण, कर्मचारी तथा यात्री उपस्थित थे |