शिल्पग्राम मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बूंदी, 17 नवंबर। उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला बूंदी में बुधवार को इनरव्हील क्लब बूंदी द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया ।
जिसमें राजस्थानी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। राजस्थानी परिधानों में सजी धजी नृत्यांगनाओं ने मारो प्यारो राजस्थान ,बागा में झूला डाल्या, पधारो म्हारा देश, कवर सा ने हेर लाओ, आदि गानों पर नृत्य कर संपूर्ण राजस्थानी संस्कृतियों की झलक देखने को मिली उनकी प्रस्तुतियों ने खचाखच भरे पांडाल के दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान प्रत्येक डांस को तालियों की गड़गड़ाहट द्वारा दर्शकों का उत्साहित प्रोत्साहन एवं सराहना मिलती रही। उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला समारोह में एसडीएम सोहनलाल, उद्योग मेला अधिकारी सुरेश चंद्र, राजकुमार दाधीच,राजेंद्र भारद्वाज, पुरुषोत्तम पारीक, ओम जैन, केसी वर्मा, घनश्याम ,लक्ष्मी चंद गुप्ता ,इनरव्हील क्लब अध्यक्ष डॉ सुलोचना शर्मा, सरबजीत कौर, रेखा शर्मा ,आशा शर्मा, आशा माथुर, किरण शर्मा, श्यामलता शर्मा, निशा गुप्ता ,गायत्री गुप्ता , साधना न्याति ,लीला गोयल, डॉ अंकिता, प्रेमलता शर्मा, सहित बड़ी संख्या में दर्शक गण एवं बालक बालिकाएं उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र द्वारा किया गया।
समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान