फूलडोल लोकोत्सव की 136 वीं वर्षगांठ पर कस्बे मैं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता विष्णु भारद्वाज बारां|

सीनियर स्कूल के प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम मैं दर्शक जमकर झूमे।

कस्बे के ऐतिहासिक फूलडोल लोकोत्सव की 136वी वर्षगांठ पर किशनगंज कस्बे के सीनियर स्कूल के प्रांगण में शनिवार कोकोटा की असलम रोमी ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के प्रस्तुत किए गए।
सिंगर रोहित शर्मा द्वारा रंग बरसे भीगे चुनरवाली के ,भोले ओ भोले मेरे यार से मिला दे के गानों पर दर्शक जमकर झूमे।
डांसर मीनाक्षी अनारकली डिस्को में चलीवर्मा द्वारा अपने डांस प्रस्तुत किए गए बबलू अंगारा चेतना मिस, द्वारा किसी होटल में जाए चलो इश्क लड़ाए चलो इश्क लड़ाए के गाने पर दी सूत्रों ने जमकर लुफ्त उठाया।
पिंकी, जयप्रकाश ,महेंद्र जोशी आदि द्वारा भी गाने प्रस्तुत किए गए।
असलम सेमिग्रुप द्वारा किए गए गानों की पेशकर से श्रोता हर गाने पर झूमते दिखे।
रात्रि करीब 11:00 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम 1:30 बजे समाप्त किया गया।
इससे पूर्व पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान झांकियां बनाने वाले कलाकारों को आयोजन समिति द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटेल मनोज चौधरी भारत माता कॉलेज के निदेशक मजीद मलिक कमांडो द्वारा कलाकारों को फूलडोल आयोजन समिति द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए।
अतिथि में सरपंच प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष,जगदेव सिंह चहाल, सरपंच बरूनी, पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह सिंघल नाहरगढ़, बजरंगगढ़च सरपंच दुर्गाशंकर नागर, विजय सिंह फतेहपुर सरपंच प्रतिनिधि, कपिल शर्मा संबलपुर सरपंच प्रतिनिधि ,राजेंद्र गुर्जर भाजपा नेता नाथूलाल नागरआदि उपस्थित हुए उनका फूलडोलआयोजन समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम मीणा व आयोजन समिति के सदस्य द्वारा स्वागत किया गया।