जयपुर। अगर आप वीआई यूजर्स हैं तो आपके लिए यह एक बुरी खबर है। क्योंकि हाल ही साइबर सुरक्षा कंपनी साइबरएक्स ने दावा किया है कि वीआई के 20 मिलियन से अधिक पोस्टपेड यूजर्स का डेटा लीक हो गया है। साथ ही इसमें पोस्टपेड यूजर्स भी शामिल हैं। पोस्टपेड उपयोगकर्ताओं सहित लगभग 301 मिलियन ग्राहकों के फोन नंबर, पते, कॉल लॉग, एसएमएस रिकॉर्ड और मोबाइल इंटरनेट उपयोग विवरण ऑनलाइन लीक हो गए हैं।
हालांकि वोडाफोन आइडिया ने साबइएक्स के इस दावे का खंडन किया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टेलीकॉम कंपनी को इस बारे में पता चलते ही मामले को तुरंत ठीक कर लिया गया। साइबर सिक्योरिटी फर्म साइबरएक्स, की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीआई यूजर्स के कॉल रिकॉर्ड, एसएमएस डिटेल्स, इंटरनेट यूसेज डिटेल्स, लोकेशन, पूरा नाम, फोन नंबर, पता, वैकल्पिक कॉन्टैक्ट नंबर, बिल डिटेल्स जैसे डिटेल्स सामने आए हैं। इसमें 301 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं का डेटा शामिल है।
रिपोर्ट में पोस्टपेड यूजर्स का डेटा लीक होने का दावा किया गया है। जिसके मुताबिक लगभग 20 मिलियन ग्राहकों डेटा लीक हुआ है जिसमें यूजर्स की संपूर्ण पर्सनल जानकारी शामिल हैं। जैसे कि ग्राहक का फोन नंबर और वैकल्पिक संपर्क नंबर, पता और उनके परिवार के सदस्यों के बारे में विवरण आदिं साइबरएक्स, ने कहा, यह वोडाफोन आइडिया के लाखों ग्राहकों की गोपनीयता और सुरक्षा को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचाएगा। पर पिछले दो साल से संवेदनशील ग्राहक डेटा को उजागर करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि लीक डेटा हैकर्स के हाथ में है। अभी तक वीआई कंपनी ने इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।