राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस विशेष पर मतदाता जागरूकता के लिए निकाली साइकिल रैली

बारां, 4 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप रजत विजयवर्गीय के निर्देशानुसार युवा मतदाताओं के पंजीकरण में बढोतरी एवं आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर ओल्ड सिविल लाइंस स्थित स्वास्थ्य भवन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संपत राज नागर ने उपस्थित जन को मतदान का संकल्प कराते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में सभी से अनिवार्य रूप अपने मतदान का उपयोग करते हुए अपना फर्ज निभाने की बात कही। इस अवसर पर सह स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने उपस्थित जन एवं विद्यार्थियों को प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करवाया एवं अपना नाम मतदाता सूची में देखने तथा अपने मतदान केंद्र का पता करने की जानकारी दी।

साथ ही उपस्थित जन एवं विद्यार्थियों से अपने मोबाइल में स्वयं का नाम वोटर लिस्ट में दिखवाया एवं नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए घर बैठे वोटर हेल्पलाइन एप या निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर फॉर्म 6 के तहत मतदाता सूची में पंजीयन करने व फॉर्म 6 बी द्वारा ईपिक को आधार से लिंक करने एवं फॉर्म 8 से वोटर आईडी में किसी भी प्रकार के संशोधन को ऑनलाइन प्रक्रिया से करने की जानकारी दी गई। तथा बताया कि अब आधार तिथि 1 जनवरी 2024 को जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वह मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाली

शहर के ईदगाह कॉलोनी से मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ. संपत राज नगर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में साइकिलर लोकतंत्र का कहना है वोट सभी को देना है, बारां जिले की यही पहचान शत प्रतिशत हो मतदान जैसे जागरूकता के नारे लगाते हुए निकले। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राधा कृष्ण मंदिर पहुंच कर रैली समाप्त हुई। इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सीताराम वर्मा, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजश्री जोशी, कार्यक्रम प्रबंधक राकेश नागर, आईईसी समन्वयक नीतू शर्मा, मुकेश शर्मा, शिक्षक वीपी सिंह, बंशी लाल नागर, रघुवीर कारपेंटर एवं गणमान्य जन मौजूद रहे ।