कोटा । सेवा का संकल्प हमारा ,सेवा बने स्वभाव हमारा के उद्देश्य को लेकर 10 जुलाई 1963 को पंजीकृत भारत विकास परिषद् का 60 वॉ स्थापना दिवस आज़ाद शाखा ने रविवार को साइकिल रैली के साथ धूमधाम से मनाया।
संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस स्थापना दिवस पर आज़ाद शाखा ने श्रीनाथपुरम स्टेडियम के बाहर मुख्य मार्ग पर सेवा को समर्पित 5 किलोमीटर साइकिल रैली का आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, भारत विकास परिषद् के नेशनल प्रोजेक्ट मेंबर सेवा एवं चिकित्सालय अशोक वशिष्ठ ने झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता आयरन मैन मृगेश गुप्ता ने नियमित साइकिल चलाने के फायदे बताए।
मुख्य अतिथि अशोक वशिष्ठ ने कहा कि 10 जुलाई 1963 को भारत विकास परिषद् की स्थापना से अभी तक भारत विकास परिषद् किस तरह से सेवा को समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।आज 60 वे स्थापना दिवस पर भारत विकास परिषद् भारत देश के सभी राज्यों,प्रांतो,जिलों एवं तहसील के साथ ग्राम स्तर पर कई सेवा प्रकल्पो पर काम कर रहा है।
उन्होंने कहा आज़ाद शाखा की यह रैली अपने आप में खास है क्योंकि सेवा करना और लोगों को सेवा के लिए जाग्रत करना उनको परिषद् के साथ सेवा के लिए जोड़नासेवा ही लक्ष्य हमारा, ये संदेश देना वाकई आज़ाद शाखा की सराहनीय पहल है।
आजाद शाखा के 100 से अधिक सदस्यो के परिवारजनों ने कार्यक्रम में भाग लिया।तेज बारिश के बावजूद सभी सदस्य अंत तक डटे रहे।एक की जगह दो बार 5 किलोमीटर का सफर पूरा किया।
साइकिल रैली के दौरान सदस्यो के समर्पण व अनुशासन के आधार पर अंत में छः पुरस्कार दिए गए। बेस्ट फैमिली अंकुल जैन मीनाक्षी जैन, बेस्ट कपल सत्यनारायण मित्तल एवं सुनीता मित्तल ,बेस्ट किड बॉय शौर्य शर्मा,
बेस्ट किड गर्ल तन्मयी टेलर ,बेस्ट मेल रवि प्रकाश गुप्ता ,बेस्ट फीमेल संगीता जैन
व सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र शर्मा , पीयूष बंसल
अजीत जैन,श्रीमती सविता जैन,श्रीमती मीनाक्षी जैन,श्रीमती डॉ बालश्री शर्मा के निर्देशन मे आज़ाद शाखा के 100 से अधिक सदस्यो व परिवार जनों ने बच्चो के साथ पधारकर आज की अभूतपूर्व साइकिल रैली में भाग लिया।
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान