जयपुर। राजस्थान बेरोजगार महासंघ एकीकृत के अध्यक्ष के नेतृत्व में राजस्थान के बेरोजगार युवा गुजरात में दांडी मार्च कर रहे हैं। बेरोजगारों का आज दांडी यात्रा का दूसरा दिन है। महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को लेकर गुजरात में दांडी यात्रा शुरू की गई। उपने यादव ने कहा कि जब तक राज्य सरकार उनकी सारी मांगी पूरी नहीं कर देती वे 150 किलोमीटर का दांडी मार्च जारी रखेंगे। अगर इससे से भी बात नहीं बनती है तो वे राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का विरोध करेंगे। बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में उपेन यादव और बेरोजगार सरकार पर दबाव बनाकर अपनी मांगे पूरी करवाना चाहते हैं।
इन मांगो को लेकर हो रहा आंदोलन
राजस्थान बेरोजगार महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव 20 सूत्रीय मांगों को लेकर ये आंदोलन कर रहे हैं। जिनमें पंचायतीराज JEN भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने, ग्राम पंचायत ई मित्र संचालक संघ से जुड़े ई मित्र ऑपरेटर अभ्यर्थियों की तमाम मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में 40फीसदी की बाध्यता में शिथिलता देकर सभी रिक्त पदों को भरने,राजकीय आईटीआई कॉलेजों में 1500 पदों पर कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने, और प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में ओबीसी ईडब्ल्यूएस के नवीनतम सर्टिफिकेट को मान्य किया और किसी भी चयनित अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट की वजह से बाहर नहीं करने की मांग
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि बेरोजगारों की मांगे पूरी नहीं हो रही है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। साथ ही गुजरात चुनाव को देखते हुए गुजरात में गांधी जयंती पर आज दांडी रैली निकालने की योजना बनाई है। अगर अभी भी हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है तो फिर आने वाले समय में गुजरात चुनाव के दौरान जहां जहां राजस्थान के कांग्रेस नेताओं की रैली और सभा होगी वहां विरोध किया जाएगा।