जयपुर। भाजपा छोड़कर आये यूपी के वन और पर्यावरण मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने आज रविवार को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। पिछले एक सप्ताह में तीन मंत्रियों सहित लगभग एक दर्जन पूर्व भाजपा विधायकों ने पार्टी का दामन छोड दिया है जिनमें अधिकत्तरों ने समाजवादी पार्टी का दामन पकड़ लिया है।
आज समाजवारी पार्टी में शामिल होने के दौरान दारा सिंह चौहन ने कहा कि कहा, "2017 में भाजपा सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा दिया था। इस नारे की वजह से पार्टी ने सभी का समर्थन लिया लेकिन विकास का लाभ कुछ ही लोगों को मिला।
उन्होंने कहा, अब उत्तरप्रेदश की राजनीति में बदलाव निश्चित है। हम यूपी की राजनीति बदलेंगे और अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे। ओबीसी और दलित समुदाय के लोग एक साथ आएंगे। दारा सिंह के अलावा आज अपना दल के विधायक आरके वर्मा, जिनकी पार्टी भाजपा के साथ है, आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि "मैं दारा सिंह चौहान, आरके वर्मा का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव दिल्ली और लखनऊ में डबल इंजन सरकार के साथ लड़ाई है । उन्होंने केवल तोड़ने की राजनीति की है,और हम विकास की राजनीति' पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
अन्य नेता शामिल नहीं होंगे
शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा था कि अब बीजेपी चाहे जितनों का टिकट काट सकती है। हम अब पार्टी में और विधायकों को शामिल नहीं करेंगे। अब पार्टी आगे बढ़ चुकी है।
बता दें कि दारा सिंह चौहान एक प्रभावशाली ओबीसी नेता हैं जिन्होंने लोकसभा और राज्यसभा सांसद के रूप में भी काम किया है, चौहान बुधवार को पद छोड़ने तक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में पर्यावरण और वन मंत्री थे।