संवादाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जागरुकता फ़िल्म दिखा कर किया गुड टच बेड टच वर्कशॉप का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रमों की श्रंखला में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा मनाए जा रहे बालिका सशक्तिकरण पखवाड़े के तहत प्राथमिक विद्यालय झांपडी में बालिकाओं को मोटिवेशन लघु फ़िल्म 'उज्जवला' और 'गुड़ टच - बेड टच' का प्रदर्शन किया गया।
विद्यालय की छात्राओ हेमलता सैनी, निशा प्रजापत, प्रियंका सैनी, निशा सैनी, रेखा सैनी ने फ़िल्म देखकर हमे अपनी सोच को बदलना होगा। बेटियां समाज की अनमोल धरोहर है उनके जीवन की रक्षा व शिक्षा का हमकों दृढ़ संकल्प लेना होगा।
इस मौके पर जगन प्रसाद शर्मा ने कहा कि इस प्रकार मोटिवेशनल लघु फ़िल्मो के माध्यम से किया बालक बालिकाओ को व्यावहारिक ज्ञान प्रभावी रुप से दिया जा सकता है।
इस अवसर पर "गुड़ टच - बेड टच" पर भी कार्य शाला का आयोजन किया गया। जिसमें अनुराधा जैन ने बालिकाओं को लघुफ़िल्म के माध्यम से गुड टच बेड टच के बारे में समझाते हुए व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। जैन ने बालिकाओ से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बालिकाओ की समस्याओ के भी समाधान किया इस अवसर पर देव लाल सैनी, मैना बाहेती , ब्रजकवर हाड़ा आदि उपस्थित रहे ।